RRVUNL Recruitment 2026: बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त तक करें आवेदन

RRVUNL Recruitment 2026

RRVUNL Recruitment 2026: बिजली विभाग में 2005 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी डिटेल

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के पदों के लिए भर्ती करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के में टोटल 2005 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, और उम्मीदवार 25 अगस्त 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही रखी गई है। परीक्षा का डेट अभी बताया नहीं की गया है, इसकी जानकारी बाद में अलग से जारी की जाएगी।

किस पद पर कितनी वैकेंसी है
इस भर्ती में पांच अलग-अलग पद शामिल हैं. जेईएन-1 इलेक्ट्रिकल के लिए 727 पद रखे गए हैं, जबकि जेईएन-1 मैकेनिकल के लिए 110 और जेईएन-1 सिविल के लिए सिर्फ 32 पद हैं। जूनियर अकाउंटेंट के 371 पद हैं, और सबसे ज्यादा 765 पद जूनियर असिस्टेंट व कमर्शियल असिस्टेंट-द्वितीय के लिए रखे गए हैं। यानी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और असिस्टेंट पद के उम्मीदवारों के लिए इस बार सबसे ज्यादा मौके हैं।

उम्र सीमा कितनी होनी चाहिए
आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट पद के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 40 साल रखी गई है। जूनियर इंजीनियर पद के लिए यह सीमा 21 से 40 साल है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

योग्यता हर पद के लिए अलग अलग है
जूनियर इंजीनियर पद के लिए संबंधित ब्रांच में चार साल की फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री जरूरी है, या फिर AICTE से मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता स्वीकार की जाएगी। जूनियर अकाउंटेंट पद के लिए कॉमर्स या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन, CA या ICWA इंटरमीडिएट, MBA या M.Com में से कोई एक योग्यता चाहिए, साथ ही RSCIT जैसा मान्य कंप्यूटर सर्टिफिकेट भी जरूरी है। जूनियर असिस्टेंट पद के लिए 12वीं पास होना और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज होना जरूरी है।

फॉर्म फीस
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये फीस देनी होगी। MBC, BC और EWS वर्ग के लिए यह राशि घटकर 500 रुपये रह जाती है, और SC, ST तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को भी 500 रुपये ही चुकाने हैं। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, IMPS या मोबाइल वॉलेट के जरिए किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी
सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी CBT देना होगा। जूनियर असिस्टेंट या कमर्शियल असिस्टेंट-द्वितीय पद के लिए इसके बाद एक टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा। इसके बाद मेडिकल जांच होगी, और आखिरी चरण डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का रहेगा। हर पद के लिए यह प्रक्रिया थोड़ी अलग अलग है, इसलिए उम्मीदवारों को अपने पद के अनुसार ही तैयारी करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:-इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती 2026: 470 पदों पर आवेदन शुरू, 3 सितंबर आखिरी तारीख

आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार RRVUNL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से 25 अगस्त 2026 से पहले अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें, खासकर आखिरी तारीख, उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी शर्तों को, ताकि बाद में किसी गलती के कारण फॉर्म रद्द न हो।
RRVUNL Recruitment 2026 राजस्थान में बिजली विभाग की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है।2005 पदों की यह भर्ती अलग-अलग योग्यता और उम्र वर्ग के उम्मीदवारों को एक साथ मौका देती है। जो उम्मीदवार इन पदों की शर्तें पूरी करते हैं, उन्हें आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

Q1. RRVUNL Recruitment 2026 में कितने पदों पर भर्ती होगी?

RRVUNL Recruitment 2026 के तहत कुल 2005 पदों पर भर्ती की जाएगी

Q2. RRVUNL Recruitment 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?

RRVUNL Recruitment 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 25 अगस्त 2026 है

Q3. RRVUNL भर्ती 2026 में कौन-कौन से पद शामिल हैं?

इस भर्ती में जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट सहित विभिन्न पद शामिल हैं

Q4. RRVUNL Recruitment 2026 में उम्र सीमा कितनी है?

जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के लिए उम्र 18 से 40 वर्ष और जूनियर इंजीनियर के लिए 21 से 40 वर्ष रखी गई है

Q5. RRVUNL Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन CBT, टाइपिंग टेस्ट जहां लागू हो, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top