PAN Card Apply कैसे करें? जानिए पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

PAN Card Apply

PAN Card Apply कैसे करते है जानिए पूरा प्रोसेस

नया PAN कार्ड बनवाना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। PAN Card Apply पूरी तरह ऑनलाइन और पेपरलेस तरीके से किया जा सकता है। भारत के हर टैक्सपेयर के लिए PAN यानी परमानेंट अकाउंट नंबर एक जरूरी 10 अंकों का पहचान नंबर होता है, जिसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जारी करता है। यह न सिर्फ टैक्स फाइलिंग बल्कि निवेश और तमाम फाइनेंशियल कामों के लिए भी जरूरी दस्तावेज है।

PAN Card Apply करने के लिए कौन एलिजिबल है
भारत का कोई भी नागरिक, NRI या भारत में बिजनेस करने वाला विदेशी नागरिक भी PAN कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। ध्यान रहे कि अगर आपके पास पहले से PAN कार्ड मौजूद है, तो दोबारा नया PAN Card Apply करना कानूनन गलत माना जाता है। ऐसे में अगर कार्ड खो गया है या खराब हो गया है, तो नए के बजाय डुप्लीकेट PAN के लिए आवेदन करना चाहिए।

अप्लाई करने के लिए कौन कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए
अगर आधार आधारित eKYC से आवेदन कर रहे हैं, तो सिर्फ आधार नंबर से ही पहचान, पते और जन्मतिथि का प्रूफ मिल जाता है। अगर आधार के बिना आवेदन करना है, तो पहचान प्रूफ के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या राशन कार्ड में से कोई एक चाहिए। पते के प्रूफ के लिए भी इन्हीं दस्तावेजों में से कोई एक मान्य होता है और जन्मतिथि प्रूफ के लिए बर्थ सर्टिफिकेट, मैट्रिक सर्टिफिकेट या पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर की कॉपी भी जमा करनी होती है।

PAN Card Apply करने का पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
सबसे पहले PAN सर्विस पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म खोलना होगा। यहां अपना नाम, PAN कार्ड टाइप यानी फिजिकल PAN कार्ड (प्लस eCard) या सिर्फ ePAN कार्ड चुनना होगा और मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद मोबाइल पर आया OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। फिर एप्लीकेशन टाइप में “New PAN” चुनकर Apply Now पर क्लिक करना होगा। इसके बाद फॉर्म में कैटेगरी और पर्सनल डिटेल्स भरनी होंगी। सारी जानकारी और दस्तावेज सबमिट करने के बाद प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी, जो क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, डिमांड ड्राफ्ट या नेट बैंकिंग से भरी जा सकती है।

कितने दिन में मिलेगा PAN कार्ड
फीस जमा करने और आवेदन सबमिट होने के बाद एक एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलता है, जिससे आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है। फिजिकल PAN कार्ड आमतौर पर आवेदन के दो हफ्तों के भीतर डाक के जरिए पते पर पहुंच जाता है, जबकि ePAN कार्ड ईमेल पर काफी जल्दी मिल जाता है।

अप्लाई करने में गलती हो जाए तो क्या करें
अगर PAN कार्ड में किसी भी तरह की गलती मिलती है, जैसे नाम, पता या जन्मतिथि में कोई त्रुटि, तो इसके लिए अलग से PAN Correction का ऑप्शन चुनना होता है, नया PAN Card Apply नहीं करना चाहिए। करेक्शन के दौरान भी बदलाव से जुड़े सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं।

इसे भी पढ़ें:-NSDL PAN Card Correction ऑनलाइन कैसे करें, जानें पूरा प्रोसेस और फीस

कार्ड खो जाने पर क्या करें
अगर PAN कार्ड खो गया है या टूट गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे में उसी पुराने फॉर्म में “Reprint” या “Duplicate PAN Card” का ऑप्शन चुनकर आवेदन किया जा सकता है। यह प्रोसेस भी नए PAN कार्ड के आवेदन जैसा ही होता है, बस ऑप्शन अलग चुनना होता है।

PAN Card Apply करने का यह पूरा प्रोसेस अब चंद मिनटों में घर बैठे पूरा किया जा सकता है। जिन लोगों के पास अभी तक PAN कार्ड नहीं है, उन्हें बिना देरी किए ऊपर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके आवेदन कर देना चाहिए।

1. PAN Card Apply कौन कर सकता है?

भारत का नागरिक, NRI और भारत में बिजनेस करने वाला विदेशी नागरिक PAN कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है

2. PAN Card Apply करने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और अन्य मान्य पहचान, पता व जन्मतिथि प्रमाण का इस्तेमाल किया जा सकता है

3. PAN Card Apply ऑनलाइन कैसे करें?

PAN सर्विस पोर्टल पर जाकर New PAN विकल्प चुनकर जरूरी जानकारी भरें, दस्तावेज जमा करें और फीस का भुगतान करें

4. PAN कार्ड कितने दिन में मिलता है?

आमतौर पर फिजिकल PAN कार्ड आवेदन के करीब दो हफ्तों के भीतर डाक से मिल सकता है जबकि e-PAN जल्दी ईमेल पर प्राप्त हो सकता है

5. PAN कार्ड खो जाए तो क्या नया PAN बनवा सकते हैं?

नहीं, नया PAN बनवाने के बजाय पुराने PAN के लिए Reprint या Duplicate PAN Card का विकल्प चुनना चाहिए

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top