PAN Card Mobile Number Update कैसे करें? जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

PAN Card Mobile Number Update

PAN Card Mobile Number Update कैसे करें, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

अगर आपके PAN कार्ड से पुराना मोबाइल नंबर लिंक है या नंबर बंद हो चुका है, तो इसे ऑनलाइन ठीक कराया जा सकता है। PAN Card Mobile Number Update दो तरीकों से किया जा सकता है, पहला इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल के जरिए और दूसरा NSDL यानी Protean के PAN करेक्शन फॉर्म के जरिए। मोबाइल नंबर PAN से इसलिए लिंक रहना जरूरी है क्योंकि OTP वेरिफिकेशन, ITR फाइलिंग और बैंकिंग KYC जैसे काम इसी नंबर पर आधारित होते हैं।

किन किन लोगों को अपना मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहिए जानते है
अगर पुराना नंबर बंद हो गया है या सिम खो गई है, तो PAN Card Mobile Number Update तुरंत कराना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों ने पहले आवेदन करते समय गलत नंबर डाल दिया था, उन्हें भी यह सुविधा तुरंत इस्तेमाल करनी चाहिए। व्यक्तिगत उम्मीदवारों के साथ-साथ कंपनी, फर्म, HUF और ट्रस्ट भी अपना रजिस्टर्ड नंबर अपडेट करा सकते हैं।

जानिए कैसे इनकम टैक्स पोर्टल से कैसे करें अपडेट
सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर PAN नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद “My Profile” में जाकर “Profile Settings” चुनना होगा और वहां “Contact Details” पर क्लिक करना होगा। अब “Edit” बटन दबाकर नया मोबाइल नंबर डाल दें और सबमिट कर दें। नए नंबर पर आया OTP डालते ही अपडेट प्रोसेस पूरी हो जाती है।

NSDL यानी Protean पोर्टल से कैसे करें अपडेट
अगर आप NSDL यानी Protean पोर्टल से PAN Card Mobile Number Update करना चाहते हैं, तो सबसे पहले onlineservices.proteantech.in पर जाना होगा। वहां “Services” टैब में “PAN” चुनें और “Change/Correction in PAN Data” पर क्लिक करके “Apply” करें। इसके बाद कैटेगरी चुनकर जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी और कैप्चा डालकर टोकन नंबर जनरेट करना होगा। इस टोकन नंबर को संभालकर रखें, क्योंकि आगे की पूरी प्रक्रिया इसी से जुड़ी रहती है। फॉर्म में नया मोबाइल नंबर भरकर पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होंगे, इसके बाद तय फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा।

कितनी लगेगी फीस और कितने दिन में होगा अपडेट
PAN Card Mobile Number Update की फीस सबमिशन के तरीके और कार्ड भेजने की लोकेशन के हिसाब से 50 रुपये से लेकर करीब 959 रुपये तक हो सकती है। पहचान और पते का वेरिफिकेशन जरूरी है और आमतौर पर पूरा अपडेट प्रोसेस 15 दिनों में पूरा हो जाता है। अपडेट पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन SMS और ईमेल दोनों पर भेजा जाता है।

अप्लाई करने के बाद का स्टेटस कैसे चेक करें
NSDL के जरिए किए गए आवेदन का स्टेटस देखने के लिए NSDL की ट्रैक स्टेटस पेज पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और कैप्चा डालना होगा। वहीं UTIITSL से आवेदन करने वालों को अपनी ट्रैकिंग पेज पर एप्लीकेशन नंबर या PAN, जन्मतिथि और कैप्चा डालकर स्टेटस चेक करना होगा। अगर 15 दिन बाद भी अपडेट नहीं दिखे, तो सबसे पहले स्टेटस चेक करें, उसके बाद ही दोबारा आवेदन करने के बारे में सोचें।

इसे भी पढ़ें:-NSDL PAN Card Correction ऑनलाइन कैसे करें, जानें पूरा प्रोसेस और फीस

ध्यान रखने वाली कुछ जरूरी बातें
आवेदन करते समय सही और मौजूदा मोबाइल नंबर ही भरें, क्योंकि आगे का पूरा वेरिफिकेशन उसी नंबर पर निर्भर करता है। दस्तावेज अपलोड करते समय पहचान और पते का प्रूफ साफ और सही फॉर्मेट में हो, वरना आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। साथ ही एक से ज्यादा PAN रखना कानूनन अपराध है, इसलिए अगर गलती से दो PAN बन गए हों तो एक्स्ट्रा PAN तुरंत सरेंडर कर दें।

समय पर PAN Card Mobile Number Update कराने से टैक्स फाइलिंग, बैंकिंग और KYC जैसे जरूरी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होते रहते हैं। इसलिए अगर आपका मोबाइल नंबर बदल गया है, तो देर किए बिना ऊपर बताए गए स्टेप्स फॉलो करके इसे अपडेट कर लें।

1. PAN Card Mobile Number Update कैसे करें?

PAN Card Mobile Number Update Income Tax e-Filing पोर्टल या Protean PAN Correction फॉर्म के जरिए किया जा सकता है

2. Income Tax पोर्टल से मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

Income Tax e-Filing पोर्टल में लॉगिन करके My Profile और Contact Details में जाकर नया मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है

3. PAN मोबाइल नंबर अपडेट करने में कितनी फीस लगती है?

फीस आवेदन के तरीके और डिलीवरी लोकेशन के अनुसार अलग-अलग हो सकती है

4. PAN Card Mobile Number Update होने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर PAN मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया करीब 15 दिनों में पूरी हो सकती है

5. PAN अपडेट का स्टेटस कैसे चेक करें?

Protean या संबंधित PAN सेवा की ट्रैकिंग सुविधा के जरिए एप्लीकेशन नंबर से स्टेटस चेक किया जा सकता है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top