Samsung Galaxy S26 FE: पूरा स्पेसिफिकेशन लीक, जानिए क्या बदलेगा और क्या रहेगा वैसा ही

Samsung Galaxy S26 FE

Samsung Galaxy S26 FE लीक: पूरा स्पेसिफिकेशन आया सामने, जानिए क्या बदलेगा और क्या रहेगा वैसा ही

सैमसंग के आने वाले Samsung Galaxy S26 FE को लेकर पिछले कई हफ्तों से लगातार लीक सामने आ रहे थे, लेकिन अब जर्मन वेबसाइट WinFuture के हवाले से फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन शीट लीक हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि डिजाइन के मामले में यह फोन S25 FE से लगभग सेम टू सेन मिलता-जुलता नजर आ रहा है, यानी बाहर से दोनों फोन में फर्क करना आसान नहीं होगा ।

प्रोसेसर में बड़ा बदलाव
पिछले दो सालों से FE सीरीज में लगातार इस्तेमाल हो रहे Exynos 2400 चिपसेट को अब हटा दिया गया है. इसकी जगह Samsung Galaxy S26 FE में नया Exynos 2500 चिपसेट दिया जाएगा, जो 3nm गेट-ऑल-अराउंड तकनीक पर बना है. इसमें 10-कोर सीपीयू और Xclipse 950 जीपीयू मिलेगा, जो पहले से बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है. रैम की बात करें तो यहां कोई बदलाव नहीं है — फोन 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा।

कीमत में फिर होगा इजाफा
जहां चिपसेट अपग्रेड हुआ है, वहीं कीमत के मामले पर कस्टमर्स को झटका लग सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung Galaxy S26 FE का 128GB का वेरिएंट करीब 800 यूरो का हो सकता है, जो S25 FE के मुकाबले 50 यूरो ज्यादा है। S25 FE इसी कॉन्फिगरेशन में 750 यूरो में लॉन्च हुआ था. यानी हर साल की तरह इस बार भी दाम बढ़ते हुए ही नजर आ रहे हैं।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी लगभग वैसी ही
डिजाइन के लिहाज से फोन में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा। मोटाई 7.4mm रहेगा, जबकि वजन में लगभग 3 ग्राम का बढ़कर यह 193 ग्राम का हो जाएगा — जो असल जिंदगी में शायद ही महसूस हो. फोन को पहले की तरह IP68 रेटिंग मिलेगी, यानी धूल और पानी से सुरक्षा बरकरार रहेगी।

बैटरी वही, लेकिन बैकअप में सुधार
Samsung Galaxy S26 FE में पुराने मॉडल जैसी ही 4,900mAh की बैटरी दी जाएगी, साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी बरकरार रहेगा। हालांकि एक चौंकाने वाली बात यह है कि बैटरी की चार्ज साइकिल रेटिंग 2,000 से घटकर 1,200 रह गई है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सिलिकॉन-कार्बन बैटरी हो सकती है. दिलचस्प यह है कि इसके बावजूद कंपनी का दावा है कि नए चिपसेट की वजह से बैकअप बेहतर होगा — बैटरी लाइफ 42:37 घंटे से बढ़कर करीब 50 घंटे तक हो सकती हैं।

डिस्प्ले और कैमरा सेटअप
फ्रंट पर 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले की ब्राइटनेस सामान्य तौर पर 1,200 निट्स और हाई ब्राइटनेस मोड में 1,900 निट्स तक जा सकती है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा और 8MP का 3x टेलीफोटो लेंस पुराने सेंसर के साथ ही आएंगे, लेकिन अल्ट्रावाइड कैमरे में नया 12MP सेंसर देखने को मिलेगा। सबसे बड़ा अपग्रेड वीडियो के मामले में है — फोन अब 8K रिजॉल्यूशन पर 30fps तक वीडियो शूट कर सकेगा, जबकि S25 FE सिर्फ 4K 60fps तक सीमित था।

फीचर्स और लॉन्च होने की उम्मीद
फोन में डुअल-सिम ट्रे मिलेगी, लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं होगा. इसके अलावा एक या दो ई-सिम मॉड्यूल, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.4 और NFC जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। अभी तक कंपनी की ओर से लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पिछले साल S25 FE सितंबर में लॉन्च हुआ था, इसलिए उम्मीद है कि Samsung Galaxy S26 FE भी अगले महीने तक पेश किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:Vivo Phones Price List 2026: ₹8,000 से ₹1.6 लाख तक सभी नए Vivo मोबाइल की पूरी लिस्ट

Motorola Edge 70 Neo Leak: 200MP कैमरा और Dimensity 7450 चिप के साथ आ सकता है नया फोन

निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखा जाए तो Samsung Galaxy S26 FE डिजाइन और बैटरी कैपेसिटी के मामले में पुराने मॉडल जैसा ही रहेगा, लेकिन नया चिपसेट, बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग और बढ़ी हुई कीमत इसे अलग बनाएगा अब देखना यह होगा कि इतने बदलावों के साथ यह फोन कस्टमर्स को कितना पसंद आता है।

1. Samsung Galaxy S26 FE में कौन सा प्रोसेसर मिलेगा?

लीक के मुताबिक Samsung Galaxy S26 FE में Exynos 2500 चिपसेट दिया जा सकता है

2. Samsung Galaxy S26 FE की बैटरी कितनी होगी?

Samsung Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी मिलने की जानकारी सामने आई है

3. Samsung Galaxy S26 FE का डिस्प्ले कैसा होगा?

फोन में 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है

4. Samsung Galaxy S26 FE में कितने कैमरे होंगे?

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP मेन कैमरा, 8MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल होंगे

5. Samsung Galaxy S26 FE में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग मिलेगी?

हां, लीक हुई स्पेसिफिकेशन के मुताबिक फोन 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट कर सकता है

6. Samsung Galaxy S26 FE की कीमत कितनी हो सकती है?

लीक के मुताबिक 128GB मॉडल की कीमत करीब 800 यूरो हो सकती है, हालांकि भारतीय कीमत की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है

7. Samsung Galaxy S26 FE कब लॉन्च होगा?

Samsung ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन मौजूदा रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन सितंबर 2026 के आसपास लॉन्च हो सकता है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top